GPP-2025

60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध तमिल लेखक और गीतकार आर. वैरामुथु को चुना गया है। वे यह पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल लेखक हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष किसी भारतीय लेखक को साहित्य के क्षेत्र में उसके ‘असाधारण योगदान’ के लिए प्रदान किया जाता है।

आर. वैरामुथु का जन्म 13 जुलाई 1953 को तमिलनाडु में हुआ था। एक कवि और लेखक होने के साथ यह तमिल फिल्म उद्योग के एक जाने माने गीतकार भी हैं। इन्होंने 7500 से अधिक गीत और कविताएं लिखीं। इसके अलावा इनकी 35 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनकी रचनाओं में हमें सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विषयों की गहरी अभिव्यक्ति दिखाई देती है। इनकी असाधारण प्रतिभा ने इन्हें 7 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, कलाईमामणि पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सुशोभित किया।

error: Content is protected !!