उत्तर प्रदेश की राज्यपाल

श्रीमती आनंदीबेन पटेल
माननीया राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

जीवन परिचय
नाम श्रीमती आनंदीबेन मफतभाई पटेल
जन्म तिथि 21 नवंबर, 1941
जन्‍म स्‍थान खरोद, विजापुर तालुका, जिला मेहसाणा।
शैक्षणिक योग्यता एमएससी, एमएड (गोल्ड मेडलिस्ट)।
व्यवसाय सेवानिवृत्त प्राचार्य (मोहिनाबा गर्ल्‍स हाई स्कूल, अहमदाबाद) एवं समाज-सेवा।
साहित्यिक गतिविधियाँ समय-समय पर ‘धरती’, ‘साधना’ एवं ‘सखी’ पत्रिकाओं के लिये लेख लिखती रही।
स्‍थायी पता ‘धरम’, शान बंगलोस के पास, शिलज अहमदाबाद।
वर्तमान पता राजभवन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ ।
राजनीतिक कैरियर

• राज्य सभा सदस्य, वर्ष 1994-1998 ।

• वर्ष 1998 मांडल विधानसभा क्षेत्र जिला अहमदाबाद से चुनकर विधायक बनी। वर्ष 1998 से 2002 शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क) एवं महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।

• पाटन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 से दूसरी बार विधायक बनी और गुजरात शिक्षा मंत्री लगातार चुनाव जीत नही पाते थे ऐसी मान्‍यताओं को गलत साबित किया। वर्ष 2002 से 2007 तक शिक्षा (प्रारंभिक, माध्यमिक, वयस्क), उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, खेल, युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधि मंत्री के पद पर रहीं।

• वर्ष 2007 में पाटन विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक बनी। वर्ष 2007 से 2012 तक राजस्व, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रही।

• वर्ष 2012 में अहमदाबाद शहर के घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार लगातार विधायक बनी तथा राज्‍य में सबसे अधिक वोटों से जीती। वर्ष 2012 से 2014 तक राजस्व, सूखा राहत, भूमि सुधार, पुनर्वास, पुनर्निर्माण, सड़क एवं भवन, राजधानी परियोजना, शहरी विकास और शहरी आवास मंत्री रही।

• 22 मई, 2014 से 7 अगस्त, 2016 तक गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रही।

• 23 जनवरी, 2018 से 29 जुलाई, 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं।

• 29 जुलाई 2019, माननीया राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पद पर आसीन हुईं।

प्रकाशित पुस्तकें
• ‘ए मने हमेशा याद रहेशे'(गुजराती संस्करण)।

• ‘प्रयास’

• ‘प्रतिबिंब’

error: Content is protected !!