भारतीय आर्य भाषाएं

भारतीय आर्य भाषाओं की उत्पत्ति भारोपीय भाषा परिवार की भारतीय-ईरानी शाखा से हुई है। इसका इतिहास लगभग साढ़े तीन हजार वर्षों का है। इसको भाषागत विशेषताओं तथा विभिन्नताओं के कारण मुख्य रूप से तीन विकास खण्डों में विभाजित किया जाता है-

1. प्राचीन आर्य भाषाएं

2. मध्यकालीन आर्य भाषाएं

3. आधुनिक आर्य भाषाएं

 इसके संपूर्ण विकास क्रम को इस चार्ट के माध्यम से समझा जा सकता है।

चरणभाषासमय
1- प्राचीन आर्य भाषाएं1- वैदिक संस्कृत1500 ई.पू.-1000 ई.पू.
1500 ई.पू.-500 ई.पू2-लौकिक संस्कृत1000 ई.पू.-500 ई.पू.
2- मध्यकालीन आर्यभाषाएं1- पालि500 ई.पू.- 1 ई.
500 ई.पू.-1000 ई.2- प्राकृत1 ई.- 500 ई.
3- अपभंश तथा अवहट्ट500 ई.- 1000 ई.
3- आधुनिक आर्यभाषाएंहिन्दी, बांग्ला1000 ई. – अब तक
1000 ई. – अब तकउड़िया, मराठी
गुजराती, पंजाबी, सिंधी

यहां हम देखते हैं कि प्राचीन आर्य भाषाओं का समय काल 1500 ई.पू. से लेकर 500 ई.पू. है और इसके अंतर्गत आने वाली भाषाएं हैं- वैदिक संस्कृत (1500 ई.पू.-1000 ई.पू.) और लौकिक संस्कृत (1000 ई.पू.-500 ई.पू )। मध्यकालीन आर्य भाषाओं का समय काल 500 ई.पू. से लेकर 1000 ई. है। इस काल में प्रयोग होने वाली भाषाएं हैं- पालि (500 ई.पू.- 1 ई.), प्राकृत (1 ई.- 500 ई.), अपभ्रंश तथा अवहट्ट (500 ई.-1000 ई.)। 1000 ई. से लेकर अब तक का समय आधुनिक आर्यभाषाओं के अन्तर्गत आता है और इस काल में विकसित हुई भाषाएं हैं- हिन्दी, बांग्ला, उड़िया, मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी आदि। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!