About us

 

HindiDepartment.com में आपका स्वागत है।

हमारी वेबसाइट एक ऐसा डिजिटल मंच है, जिसका उद्धेश्य हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्धि, शुद्धता और इसकी व्यापकता को बढ़ावा देना है। इस वेबसाइट को हिंदी प्रेमियों और विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आज के आधुनिक युग में जहां सूचनाओं की भरमार है, हम आप तक हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण और समसामयिक विषयों पर सटीक और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा मानना है कि भाषा केवल संवाद का साधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की पहचान है और अगर बात मातृभाषा की हो, तो इसके बिना हम अपनी जड़ों को नहीं समझ सकते। इसलिए हमारा यह कर्तव्य बनता है कि इसे नई पीढ़ी तक इस रूप में पहुंचाया जाए कि वह अपनी जड़ों से सदैव जुड़े रहें। कुछ यही प्रयास इस वेबसाइट के माध्यम से किया गया है।

इसका दूसरा उपयोग उन विद्यार्थियों के लिए है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, विशेष तौर पर जिनका विषय हिंदी है। इसमें लेख के रूप में जो नोट्स तैयार किए गए हैं, वह उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा हिंदी प्रश्नोत्तरी, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, उत्तर प्रदेश GK आदि को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इन सब में इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है कि यहां प्रकाशित होने वाला हर शब्द विश्वसनीय और उपयोगी हो। इस वेबसाइट को और बेहतर बनाने के लिए यदि आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव हो या आप हमारे साथ जुड़ना चाहें तो निःसंकोच हमसे संपर्क करें।

HindiDepartment.com के साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद!

डॉ सचिन गंगवार

error: Content is protected !!